{"_id":"66a29d5ae5f5bf0ce909f124","slug":"farmers-crops-were-destroyed-due-to-floods-champawat-news-c-243-1-alm1003-103886-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बाढ़ से किसानों की फसल हुई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बाढ़ से किसानों की फसल हुई नष्ट
विज्ञापन
चंपावत के मानेश्वर के पास मलबे से दबा कूड़ादान। संवाद
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में पिछले दिनों आई बाढ़ से क्षेत्र के गई गांवों के किसानों की फसल नष्ट हो गई। बमनपुरी में हेमेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, दान सिंह, राजू नेगी, करन सिंह की करीब पंद्रह बीघा भूमि पर धान की फसल बाढ़ में जलमग्न होने से सड़कर नष्ट हो गई है। बनबसा में आठ जुलाई और 21 जुलाई को कई गांव में फसल नष्ट होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मलबे की जद में आया कूड़ादान
चंपावत। जिला पंचायत ने मानेश्वर कस्बे में दो स्थान पर कूड़ेदान लगाए थे। इनमें एक लोहाघाट और दूसरा एनएच पर मानेश्वर चंपावत के पास लगाया था। मानेश्वर में लगा कूड़ेदान पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे के कारण दब गया है। इसके कारण लोग कूड़े का निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं। गिरीश सिंह ने कहा कि मलबा जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए। संवाद
-