{"_id":"5e7b76ec8ebc3e75f5657995","slug":"family-reached-tanakpur-walking-15-km-champawat-news-hld3783594184","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 किमी पैदल चल टनकपुर पहुंचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 किमी पैदल चल टनकपुर पहुंचा परिवार
विज्ञापन
15 किमी पैदल चल दिल्ली से चंपावत पहुंचा एक परिवार।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। दिल्ली से नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र के एक परिवार को अपने गांव तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। यह परिवार दिल्ली से उत्तर प्रदेश के कई नगर होते हुए जगबुड़ा से लगे जिले की सीमा पर पहुंचा। जगबुड़ा सहित कई जगह हुई स्क्रीनिंग में परिवार के सभी सात सदस्यों की स्थिति पूरी तरह ठीक थी। वाहन नहीं मिलने पर दिल्ली में एक होटल में काम करने वाल इस परिवार के कई लोगों को सामान को सिर में रखकर जगबुड़ा से 15 किमी दूर टनकपुर तक पैदल पहुंचने को मजबूर होना पड़ा। यहां से यह परिवार चंपावत पहुंचा और जिला अस्पताल में फिर से स्क्रीनिंग हुई, जिसमें सभी लोग स्वस्थ पाए गए। ब्यूरो
पिथौरागढ़ से पैदल आए दिहाड़ी मजदूर
चंपावत। पिथौरागढ़ में काम करने वाले हरदोई क्षेत्र के मजदूर बुधवार को चंपावत तक पैदल पहुंचे। 75 किमी दूर से यहां पहुंचे इन लोगों के पास न रुपया है और नहीं घर तक जाने के लिए कोई वाहन की व्यवस्था। वहीं जिले में दूसरे प्रदेशों से आकर लंबे समय से यहां मजदूरी करने वाले दिहाड़ी श्रमिकों के समक्ष संकट छा गया है। लखीमपुर के कई मजदूरों का कहना है कि मकान मालिका एडवांस किराया मांग रहे हैं। जबकि उनके पास किराया तो दूर, खाने का सामान खरीदने के लिए भी रुपये नहीं है।
मशीन से दवाओं का छिड़काव कराया
लोहाघाट। नगर पंचायत ने नगर में फॉगिंग मशीन से दवाओं का छिड़काव कराया। कोरोना वायरस के बचाव को जागरूक करने वाले वाहन को चालकों की कमी के मद्देनजर खुद चेयरमैन गोविंद वर्मा ने अपने भाई पप्पू वर्मा के साथ चलाया। इसी तरह पाटी में पर्यावरण मित्र नहीं मिलने पर प्रवीण पाटनी, ललित, राकेश, सुरेंद्र आदि युवाओं ने बाजार को सेनेटाइज किया।
विज्ञापन
बाहर से आए 465 लोगों को भेजा नोटिस
लोहाघाट (चंपावत)। बुधवार को लोहाघाट व बाराकोट तहसील में दूसरे सूबों से आए 465 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि इन सभी लोगों को 14 दिन तक अपने-अपने घरों में क्वारंटीन होने को कहा गया है। इन लोगों को एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए ऐसे लोगों के संपर्क में आने से बचने की हिदायत दी गई है। संवाद
कॉल करें, जरूरतमंदों तक पहुंचेगा खाना
लोहाघाट (चंपावत)। बेरोजगार हुए दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों के लिए उत्तराखंड जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत वर्मा और बीएनके अस्पताल के संस्थापक लक्ष्मण लाल वर्मा ने निशुल्क भोजन व्यवस्था शुरू की है। बताया कि लॉकडाउन के चलते काम बंद होने से मजदूरों की दिक्कतों को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। इसके लिए जरूरतमंद लोगों को 05965-234108 और 9410794108 नंबर पर संपर्क करना होगा। अस्पताल की टीम भोजन को मजदूर व जरूरतमंदों के घरों तक पहुंचाएगी।