फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fallen trees and debris on NH

एनएच पर गिरा पेड़ और मलबा

Sat, 23 Jul 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 23 Jul 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Fallen trees and debris on NH
एनएच पर गिरा पेड़ और मलबा - फोटो : अमर उजाला
बारिश से मलबा और पेड़ गिरने से अमरूबैंड, चल्थी, धौन, मानेश्वर के पास अलग-अलग समय में एक घंटे रोड बंद रही।  एनएच खंड के जेसीबी और डोजरों ने मलबा हटाकर आवाजाही शुरू करवाई। नदी-नाले उफान पर आ गए। मानेश्वर में पेड़ गिरा। जिले आपदा प्रबंधन की टीम ने रास्ते से हटाया। चंपावत-खेतीखान मार्ग पर सुयालखर्क के पास एक पेड़ गिरने, सिप्टी-पुनाबे मार्ग पर मलबा आने से बंद रही। 
विज्ञापन


लोहाघाट विकासखंड में डुंगराबोरा के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल की दीवार और सिमलौदा में सिंचाई गूल ध्वस्त हो गई। अखिलतारिणी में कुंआ ध्वस्त होने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई। सुंई पउ में भवानी दत्त के मकान में दरारें आ गई हैं। बाराकोट विकासखंड के बौतड़ी में तीन चेकडेम उफनाई नदी में बह गए हैं।
विज्ञापन


झिरकुनी के प्राथमिक विद्यालय सूरी की दीवार ध्वस्त होने से विद्यालय भवन को खतरा पैदा हो गया है। च्यूरानी के प्राइमरी विद्यालय पुनई की चहारदीवारी, पुनियाल के मैदान की दीवार ध्वस्त हुई। शंकर सामंत का शौचालय टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed