फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fair preparations are underway on a war footing Purnagiri

युद्धस्तर पर चल रही पूर्णागिरि मेले की तैयारी

Sun, 13 Mar 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sun, 13 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fair preparations are underway on a war footing Purnagiri
पूर्णागिरि मेले की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत के सुविख्यात पूर्णागिरि मेले के आगाज का काउंटडाउन शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही का ग्राफ बढ़ने लगा है। प्रशासनिक तैयारियों के साथ ही धाम के पुजारी और व्यापारी भी मेले की तैयारी में जोरशोर से जुट गए हैं। श्रद्धालुओं को इस बार पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में लकड़ी के बजाय लोहे के एंगल से बनीं प्रसाद की दुकानें नजर आएंगी।

विज्ञापन


पूर्णागिरि मेला शुरू होने को 12 दिन शेष हैं। होली के अगले दिन 25 मार्च से पूर्णागिरि मेला शुरू हो जाएगा। मेला नजदीक आने के साथ ही तैयारियां भी युद्धस्तर पर चल रही है। एक और जहां मेले की आयोजित संस्था जिला पंचायत और प्रशासन व्यवस्थाएं बनाने में जुटा है, वहीं मंदिर के पुजारी और व्यापारी भी तैयारी में लगे हैं। फोर्स और मेला ड्यूटी में आने वाले कर्मचारियों के ठहरने, अस्थायी पुलिस चेकपोस्टों का निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था, खोया-पाया सूचना प्रसारण की इंटरकॉम व्यवस्था, अस्थायी शौचालयों, यात्री विश्राम टीनशेडों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पथ प्रकाश की व्यवस्था इस बार भी ककरालीगेट से मुख्य मंदिर तक मार्ग के किनारे करीब 21 किमी क्षेत्र में की जा रही है।
विज्ञापन


लकड़ियों से बनी दुकानों में ठहरने का जोखिम हुआ दूर
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में इस बार ज्यादातर दुकानदारों ने लकड़ियों से निर्मित दुकानें लोहे के एंगल से बनाकर दुकानों में ठहरने के जोखिम को दूर कर दिया है। अब तक ये दुकानें गहरी खाई से लकड़ी के खंभों के सहारे उठाकर बनाई गई थी, जो अब लोहे के एंगल से बनाई गई हैं। भैरव मंदिर से लेकर काली मंदिर तक स्थापित करीब दो सौ में से डेढ़ सौ दुकानें लोहे के एंगल से बनाई जा चुकी है। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी और पूर्णागिरि व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय का कहना है कि लोहे के एंगल से दुकानें बनाने से जंगल सुरक्षित रहेंगे और पर्यावरण को भी नुकसान कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मां पूर्णागिरि क्षेत्र का दौरा करेंगे अफसर
चंपावत/टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम का मेला 25 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए सोमवार को अफसर पूर्णागिरि क्षेत्र का दौरा करेंगे। मेला मजिस्ट्रेट और टनकपुर के उप जिला मजिस्ट्रेट नरेश दुर्गापाल ने बताया कि 14 मार्च को जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल सहित तमाम संबंधित विभाग के अधिकारी पूर्णागिरि धाम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। दौरे के अगले दिन 15 मार्च को टनकपुर तहसील में मेला तैयारी की बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed