{"_id":"5c5096ffbdec227381665cc4","slug":"facilities-will-be-provided-to-devotees-in-bagwali-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगवाली मेले में मिल पाएगी श्रद्धालुओं को सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगवाली मेले में मिल पाएगी श्रद्धालुओं को सुविधा
Tue, 29 Jan 2019 11:40 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो पाटी (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो पाटी (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
देवीधुरा मां बाराही धाम के दर्शन करते मंडलायुक्त और जिलाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं मंडलायुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव राजीव रौतेला ने देवीधुरा में स्वदेश दर्शन योजना के तहत 1733.64 लाख रुपये से बन रहे भवनों का निर्माण बगवाली मेले से पहले करने का आदेश कुमाऊं मंडल विकास निगम को दिया है। यह मेला यहां अगस्त में होता है और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने यहां मंगलवार को देवीधुरा मंदिर और आसपास बन रहे बाराही यौद्धा भवन, ग्रामीण खेलकूद भवन, व्यू पाइंट, लैंड स्केपिंग, सोलर लाइटिंग, कार पार्किंग, यज्ञशाला आदि की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य मेले तक मुख्य स्थलों का निर्माण करने और अभी तक की प्रगति रिपोर्ट और उपयोगिता प्रमाणपत्र उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के साथ उन्हें भी भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने यहां बन रहे 36 कमरों को पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए वर्ष भर खोलकर रखने को भी कहा। बाद में मंडलायुक्त ने मां बाराही धाम के दर्शन भी किए। चारों खामों (लमगड़िया, वालिग, गहरवाल और चम्याल) के प्रतिनिधियों ने उन्हें प्रसाद स्वरूप चुनरी भेंट की।
विज्ञापन
दौरे में डीएम रणवीर सिंह चौहान, कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा, महाप्रबंधक अशोक जोशी, एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एसडीएम शिप्रा जोशी, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, केएमवीएन की परियोजना अधिकारी सुनीता साह आदि थे।