{"_id":"5e21f2b58ebc3e4b3f5c179b","slug":"facilities-will-be-developed-in-village-tanakpur-news-hld369953512","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन से वीरान पुस्तैनी गांव खर्राटाक को फिर आबाद करने में जुटे मां पूर्णागिरि धाम के युवा पुजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन से वीरान पुस्तैनी गांव खर्राटाक को फिर आबाद करने में जुटे मां पूर्णागिरि धाम के युवा पुजारी
विज्ञापन
विरान खर्राटाक गांव को फिर आबाद करने की रणनीति बनाने को एकत्र मां पूर्णागिरि धाम के युवा पुजारी।
- फोटो : TANAKPUR
मां पूर्णागिरी धाम के तिवारी समुुदाय के युवा पुजारियों ने पलायन से वीरान हो चुके अपने पुस्तैनी गांव खर्राटाक को फिर से आबाद करने की पहल शुरू की है। इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने बैठक कर गांव के लिए सड़क निर्माण की मांग उठाते हुए संघर्ष समिति का गठन किया है। समिति के माध्यम से गांव को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
मां पूर्णागिरि धाम के तिवारी समुदाय के पुजारियों का पुस्तैनी गांव खर्राटाक नेपाल से लगे चूका क्षेत्र में स्थित है। सुविधाओं के अभाव में पलायन से यह गांव पिछले कई सालों से वीरान है। पुस्तैनी मकान खंडहर में तब्दील हो गए हैं। अब युवा पुजारियों ने अपने इस पुस्तैनी गांव को फिर आबाद करने की ठानी है।
उन्होंने गांव की बंजर पड़ी भूमि पर पिछले दो साल से अदरक, हल्दी की खेती कर इसकी शुरूआत की है। शुक्रवार को युवा पुजारियों ने खर्राटाक में बैठक कर गांव मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए संघर्ष समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष पं. किशन तिवारी ने बताया कि सबसे पहले शासन-प्रशासन के नुमाइंदों पर दबाव बनाकर गांव तक सड़क पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए भी समिति लगातार काम करेगी।
संघर्ष समिति के सुरेश अध्यक्ष और नंदा बल्लभ बने सचिव
खर्राटाक को आबाद करने के लिए बनाई गई संघर्ष समिति में सुरेश तिवारी को अध्यक्ष और नंदा बल्लभ तिवारी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखन तिवारी को उपाध्यक्ष और सुरेश तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
शंकर तिवारी, अंबा दत्त, नवीन तिवारी, धर्मानंद, पंकज, सतीश, कृष्णानंद तिवारी व सरपंच प्रकाश तिवारी को समिति का सदस्य बनाया गया है। संरक्षक मंडल में हरीश तिवारी, दुर्गा दत्त तिवारी, कमलापति तिवारी, भुवन चंद्र तिवारी, शंकर तिवारी को शामिल किया गया है।
मूलभूत सुविधाओं के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन
पलायन से वीरान खर्राटाक गांव को मूलभूत सुविधाओं से जोड़कर आबाद करने को बनी संघर्ष समिति ने शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी को ज्ञापन सौंप कर पांच सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।
उन्होंने खर्राटाक को टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग पर चूका से जोड़ने के अलावा कलढुंगा स्थित जिम कार्बेट क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने, जीर्ण-शीर्ण मकानों के पुनर्निर्माण के लिए अनुदान देने, पैदल मार्गों की मरम्मत व सीसी मार्गों का निर्माण कराने और गांव में सोलर प्लांट के माध्यम से बिजली की व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की है। विधायक गहतोड़ी ने समिति को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।