फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Extension of District Executive of BJP Mahila Morcha

भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Extension of District Executive of BJP Mahila Morcha
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। मोर्चे में पांच महिलाओं को उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, चार मंत्री के अलावा कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया प्रभारी और मीडिया प्रभारी के दायित्व सौंपे गए हैं। जिलाध्यक्ष निर्मला अधिकारी ने मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष रीतू खंडूरी भूषण और जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक की संस्तुति के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बनबसा की गंगा खनका, कविता जोशी, टनकपुर की शारदा कापड़ी, चंपावत की गंगा खाती, बाराकोट की सरिता अधिकारी को जिला उपाध्यक्ष, टनकपुर की विद्या जुकरिया, बाराकोट की पुष्पा बिष्ट को महामंत्री, बनबसा की ज्योति जोशी, चंपावत की अंजना टम्टा, लोहाघाट की पार्वती करायत, पाटी की सीमा देवी को मंत्री, लोहाघाट की मनीषा ढेक को कोषाध्यक्ष, लोहाघाट की पूनम फर्त्याल को सोशल मीडिया प्रभारी, लोहाघाट की संध्या अधिकारी को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed