फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Examine sensitive polling stations and submit reports

संवेदनशील मतदान केंद्रों का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें

Wed, 13 Feb 2019 11:30 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 13 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Examine sensitive polling stations and submit reports
जिला सभागार में लोक सभा चुनाव की तैयारी बैठक लेते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
 जिलाधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने जिला सभागार में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए लोक सभा चुनाव को लेकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी बूथ में पिछले चुनाव के इतिहास, राजनीतिक प्रतिद्वंदिता, गुटबाजी आदि के कारण कानून और व्यवस्था की समस्या होने पर संबंधित केंद्र को संवेदनशील श्रेणी प्रदान करें। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि पिछले चुनाव में जिले में 8 अति संवेदनशील तथा 15 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए थे, लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में 10 केंद्र अति संवेदनशील और 17 केंद्र संवेदनशील हैं। जिस पर डीएम ने संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों का निर्धारण राजस्व और पुलिस, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही निर्धारित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, शिप्रा जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश चंद, तहसीलदार लोहाघाट नीलू चावला, चंपावत हरीश जोशी, पुलिस अधिकारी दीवान सिंह, आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed