फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ex-soldier arrested with three leopard skins

बाराकोट में तेंदुए की तीन खालों के साथ पूर्व सैनिक को दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ex-soldier arrested with three leopard skins
लोहाघाट में तेंदुए की तीन खालों के साथ दबोचा गया आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस, एसओजी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने तेंदुए की तीन खालों के साथ विकास खंड बाराकोट के एक पूर्व सैनिक को दबोचा है। आरोपी खालों को नेपाल के रास्ते चीन भेजने की फिराक में था। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने बाराकोट क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि टीम ने बाराकोट के छतरी चौराहे पर बुधवार की रात 12.45 बजे बिना नंबर की सुजुकी स्कूटी सवार राजेंद्र नाथ गोस्वामी (45) निवासी पट्यूड़ा विकासखंड बाराकोट को रोककर उसकी तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से तीन तेंदुए की खालें बरामद हुईं। रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि बरामद खालों में एक की लंबाई छह फीट 10 इंच, दूसरी साढ़े सात फीट और तीसरी खाल की लंबाई सात फीट है। तीनों ही खालें करीब एक वर्ष पुरानी हैं।
विज्ञापन

एसओ के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने तीनों तेंदुओं को अपनी लाइसेंसी बंदूक से काली कुमाऊं रेज बाराकोट के जंगलों से मारा था। खालों को वह नेपाल मूल के लोगों को बेचता था। खालें नेपाल में बेचने के बाद नेपाली तस्करों के जरिये अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेची जाती थीं। आरोपी को पकड़ने वाली एसओजी टीम में एसओजी प्रभारी विरेंद्र रमोला, दीपक प्रसाद, राकेश रौंकली, मतलूब खान, पुलिस टीम में एसआई हेमंत कठैत, एसआई देवेंद्र मेहता, सर्विलांस टीम में धर्मवीर सिंह, सद्दाम हुसैन, भुवन पांडेय और वन विभाग की टीम में वन दरोगा उत्तम नाथ गोस्वामी, बीट अधिकारी गिरीश जोशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी बैंक में गार्ड है आरोपी
लोहाघाट (चंपावत)। आरोपी वर्तमान में जिला सहकारी बैंक बाराकोट शाखा में गार्ड के पद पर तैनात है, जिसके पास अपनी लाइसेंसी बंदूक है। वन्य जीवों की तस्करी में आरोपी को पकड़ने वाली टीम को काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी ने अपनी ओर से पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। संवाद
घात लगाकर किया जाता है तेंदुए का शिकार
लोहाघाट (चंपावत)। तेंदुए का शिकार करने के लिए शिकारी उस मौके की तलाश में रहते हैं, जब तेंदुआ किसी जानवर को मारता है। तेंदुआ मारने के बाद दुबारा उसका मांस खाने के लिए उसी स्थान में पहुंचता है। इसी मौके पर शिकारियों द्वारा घात लगाकर तेंदुए को अपना निशाना बनाया जाता है।
गार्ड विहीन हुआ सहकारी बैंक
लोहाघाट। तेंदुए की तीन खाल के साथ पकड़ा गया राजेंद्र सिंह बीते पांच सालों से पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की बाराकोट शाखा में गार्ड था। उसके पकड़े जाने से बृहस्पतिवार को बैंक की शाखा गार्ड विहीन हो गई। बैंक की सुरक्षा को लेकर शाखा प्रबंधक से लेकर कर्मचारियों को अतिरिक्त चौकसी बरतनी पड़ रही है। साथ ही बैंक अधिकारी सुरक्षा को लेकर पुलिस से समन्वय बनाने की बात कह रहे हैं। बैंक के शाखा प्रबंधक संतोष चातुरी का कहना है कि गार्ड राजेंद्र सिंह बुधवार को ड्यूटी पर आया था। उसके तेंदुए की खाल के साथ पकड़े जाने की विधिवत जानकारी पुलिस से नहीं मिली है। उन्होंने राजेंद्र सिंह के तस्करी के मामले में दबोचे जाने की सूचना पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय दे दी है। साथ ही नए गार्ड की व्यवस्था के लिए भी आग्रह किया गया है।
पकड़े जाने के बाद बहाने बनाता रहा आरोपी
लोहाघाट। तीन खाल के साथ पकड़ा गया गार्ड राजेंद्र सिंह पकड़े जाने के बाद बहाने बनता रहा। राजेंद्र सिंह का कहना था कि इन खालों से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसने रास्ते में एक व्यक्ति को स्कूटी में लिफ्ट दी और यह खाल उसकी होने की वह बात कहता रहा। मगर गार्ड न तो लिफ्ट देने वाले का हुलिया बता पाया और नहीं कि वह व्यक्ति कहां से कहां तक बैठा इसकी जानकारी दे पाया। उसने खाल स्कूटी में कैसे रखी, इसे लेकर भी राजेंद्र सिंह कुछ नहीं बता सका। संवाद

2018 से पकड़ी जा चुकी हैं 11 खालें
लोहाघाट। पहाड़ी क्षेत्रों में संरक्षित वन्य जीवों के अवैध शिकार की घटनाएं थम नहीं पा रही है। चंपावत जिले में 2018 से अब तक तेंदुए की 11 खालें पकड़ी जा चुकी हैं। खाल पकड़ने की सबसे बड़ी घटना 10 जून 2018 को बनबसा मेें हुई थी। बनबसा में तीन तस्करों से तेंदुए की पांच खालें बरामद की र्गईं थी, जबकि पिछले साल 21 जुलाई को पाटी के कनवाड़ बैंड से तेंदुए की खाल सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। बाराकोट ब्लाक से तेंदुए की खाल पकड़ने का यह इस साल का पहला मामला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed