फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ex-servicemen facing shortage of medicines in ECHS

Champawat News: ईसीएचएस में दवाइयों की कमी से जूझ रहे पूर्व सैनिक

Mon, 08 Jul 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 08 Jul 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen facing shortage of medicines in ECHS
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा, टनकपुर के सदस्यों ने सैनिक छावनी के नए स्टेशन कमांडर कर्नल अशोक तपाड़िया से शिष्टाचार भेंट की। नए कमांडर का स्वागत कर उन्हें पूर्व सैनिकों, अश्रितों, वीर नारियों और सेवारत कर्मियों के आश्रितों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। नए कमांडर ने पूर्व सैनिकों को उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बनबसा सैनिक छावनी के नए स्टेशन कमांडर का स्वागत कर पूर्व सैनिकों ने उन्हें समस्याएं बताई। ईसीएचएस पाॅलक्लीनिक में दवाइयों की कमी, ईसीएचएस में दवाइयों की स्थानीय खरीद करने, पूर्व सैनिकों के दवा खरीद बिल पास करने की प्रक्रिया आसान बनाने, ईसीएचएस में स्टाफ बढ़ाने, हेल्पलाइन और ईसीएचएस कार्ड वितरण टेबल पर कर्मी उपलब्ध कराने समेत कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन

स्टेशन कमांडर ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीर नारियों को अपनी किसी भी समस्या के लिए सीधे मिलने को कहा। वहां कर्नल निमिष सेमियाल, ईसीएचएस के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल बीबी पाल, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, कैप्टन हरीश कापड़ी, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, हवलदार जंग बहादुर थापा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed