फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Every announcement of CM should be completed by 31st December: DM

31 दिसंबर तक सीएम की हर घोषणा हो जाए पूरी : डीएम

Tue, 12 Dec 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 12 Dec 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Every announcement of CM should be completed by 31st December: DM
चंपावत जिला सभागार में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते डीएम नवनीत पांडे। स्रोत
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिलास्तर पर 31 दिसंबर तक मुख्यमंत्री की कोई भी घोषणा लंबित न रहे। मंगलवार को जिला सभागार में सीएम की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री की ओर से चंपावत जिले में कुल 192 घोषणाएं की गई हैं। इनमें से 86 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं और 14 घोषणाएं जिला स्तर पर लंबित है।
विज्ञापन

लंबित घोषणाओं में लोक निर्माण विभाग की चार, शहरी विकास की दो, शिक्षा विभाग की तीन, स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, समाज कल्याण और सैनिक कल्याण की एक-एक घोषणा शामिल है। डीएम ने कहा कि जिला स्तर पर जो 14 घोषणाएं लंबित हैं उन्हें 31 दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह मुख्यमंत्री की घोषणा की समीक्षा करें। डीएम ने विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के सभी अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ संजय कुमार सिंह, जिला अर्थ संख्या अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed