फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Even after 10 years, one and a half kilometer road could not be built in Lamkaniya village at Champawat

Champawat News: इस गांव का गजब हाल, 10 साल बीत गए, लेकिन नहीं बन पाई डेढ़ किमी सड़क, जिम्मेदारों पर लगे आरोप

Thu, 05 Oct 2023 11:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 05 Oct 2023 11:53 AM IST
सार

जिला मुख्यालय चंपावत से महज तीन किमी की दूरी पर स्थित लमकनियां गांव तक दस साल में भी सड़क नहीं पहुंच पाई है। मानेश्वर-चौड़ाराजपुरा रोड से लमकनियां तक करीब डेढ़़ किमी लंबी सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीण परेशान है।

विज्ञापन
Even after 10 years, one and a half kilometer road could not be built in Lamkaniya village at Champawat
सड़क खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय से महज तीन किमी की दूरी पर स्थित लमकनियां गांव तक दस साल में भी सड़क नहीं पहुंच पाई है। मानेश्वर-चौड़ाराजपुरा रोड से लमकनियां तक करीब डेढ़़ किमी लंबी सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


गांव में बड़े पैमाने पर सब्जी उत्पादन किया जाता है लेकिन सड़क नहीं होने से काश्तकारों को बाजार तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही हैं। ग्रामीण दीपक चंद्र पांडेय के अनुसार वर्ष 2012 में जिला पंचायत की ओर से बार्डर रीजनल ग्रांट फंड (बीआरजीएफ) योजना में चौड़ाराजुपरा रोड से लमकनियां के लिए सड़क कटिंग का कार्य शुरू किया गया। वर्ष 2013 में बीआरजीएफ योजना बंद हो जाने से सड़क अधर में लटक गई। जिसके बाद जिला पंचायत की ओर से सड़क निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंपने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन

सीएम पोर्टल में शिकायत दर्ज होने के बाद हरकत में आए विभाग

लमकनियां सड़क को लेकर ग्रामीण दीपक पांडेय की ओर से सीएम पोर्टल में शिकायत दर्ज किए जाने के बाद जिला पंचायत और लोनिवि विभाग हरकत में आए। जिसके बाद वर्ष 2023-24 की जिला योजना में सड़क का निर्माण प्रस्तावित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से जिला योजना में चौड़ाराजपुरा रोड से लमकनियां तक करीब डेढ़ किमी सड़क का निर्माण प्रस्तावित किया है। जिसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। एमसी पलडिय़ा, ईई, लोनिवि चंपावत।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed