फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Establishment of District Contact Center in Election Office

निर्वाचन कार्यालय में करें जिला संपर्क केंद्र की स्थापना

Fri, 04 Jan 2019 10:17 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 04 Jan 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
Establishment of District Contact Center in Election Office
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते जिलाधिकारी रणवीर सिंह चौहान। - फोटो : AMAR UJALA
 मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन कार्यालय में जिला संपर्क केंद्र की स्थापना कर उसमें टोल फ्री नंबर 1950 लगाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि संपर्क केंद्र  में टोल फ्री नंबर स्थापित होने से कोई भी व्यक्ति मतदान संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेगा। टोल फ्री नंबर में प्राप्त शिकायत को दर्ज करने के साथ निर्वाचन संबंधी लिखित शिकायत भी कार्यालय द्वारा प्राप्त की जाएंगी। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कम से कम 100 गांवों का रूट चार्ट तैयार कर प्रतिदिन चार गांवों में ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण दें। इसमें 100 पोल कर ग्रामीणों को दिखाएं जिसके लिए दो-दो अधिकारियों की नियुक्ति करें और मशीनों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद ईवीएम और वीवीपैट तहसील या सरकारी कार्यालय में रखें जिससे किसी भी विवाद से बचा जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिले में संपर्क केंद्र की स्थापना कर उसमें टोल फ्री नंबर 1950 लगाने के लिए बीएसएनएल को पत्र भेजा गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा विश्वकर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एनएस बोहरा, निखिल आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed