फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Establishment of a 30-bed hospital will provide better facilities.

Champawat News: 30 बेड का अस्पताल स्थापित होने से मिलेगी बेहतर सुविधा

Thu, 18 Dec 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 18 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Establishment of a 30-bed hospital will provide better facilities.
चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक के कोलीढेक झील क्षेत्र में योगा नेचुरोपैथी अस्पताल बनेगा। अस्पताल बनने से क्षेत्र के दर्जनों गांव की बड़ी आबादी को इलाज मिलेगा। पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है। ऐसे में अस्पताल बनने के बाद इस क्षेत्र का महत्व और बढ़ेगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड योग नीति-2025 के तहत कोलीढेक झील में जिला आयुर्वेदिक विभाग 30 बेड का अस्पताल करोड़ों की लागत से बनाएगा। 80 नाली भूमि पर केंद्र पोषित योजना से अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर हटों का निर्माण भी किया जाएगा। क्षेत्र का यह पहला नेचुराेपैथी और योग अस्पताल होगा। यहां पर योग को बढ़ावा देने के साथ ही योग के माध्यम से लोगों को इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक ओर यूनानी अधिकारी आनंद सिंह गुसांई ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर राज्य को भेज दिया गया है। इसके बाद वहां से केंद्र को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया अस्पताल में आयुर्वेदिक पद्धति से मरीजों का इलाज होने के साथ योगा कार्यक्रमों का भी आयोजन भविष्य में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed