फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Equal pay for equal work

समान काम को बिजली कर्मियों को मिले समान वेतन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Equal pay for equal work
चंपावत में संविदा बिजली कर्मियों की बैठक में विचार रखते संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र विसराल - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उत्तराखंड बिजली संविदा कर्मचारी संगठन ने संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग की। साथ ही समान काम के बदले समान वेतन देने की पुरजोर वकालत की गई। बिजली कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र विसराल ने शीघ्र मांग पूरी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कहा कि वर्तमान में प्रदेश भर में 1600 से अधिक संविदा कर्मियों की बदौलत विभाग की व्यवस्था पटरी पर चल रही है। बताया कि इनमें से ज्यादातर कर्मियों को काम करते हुए डेढ़ दशक से अधिक का समय हो गया है। अच्छे काम और अनुभव के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। कर्मियों ने कहा कि निगम के मुख्यालय में काम करने वाले कुछ संविदा कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है। ये वृद्धि पूरे प्रदेश के संविदा कर्मियों को भी मिलनी चाहिए। संगठन ने श्रम न्यायालय के आदेश की भी विभागीय अधिकारियों द्वारा अनदेखी करने का आरोप लगाया। बैठक में बाजपुर शाखा के अध्यक्ष तरुण हलदार, चंपावत इकाई के जिलाध्यक्ष बालेंद्र सिंह बिष्ट, ललित अधिकारी, खीम सिंह बिष्ट, दिलीप सिंह सामंत, दिनेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed