फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Environmental friends returned to work after getting assurance that their demands would be met

Champawat News: मांगे माने जाने के आश्वासन से काम पर लौटे पर्यावरण मित्र

Wed, 16 Jul 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 16 Jul 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Environmental friends returned to work after getting assurance that their demands would be met
बनबसा (चंपावत)। मांगें पूरी होने के आश्वासन पर बनबसा नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने तीन दिन से चली आ रही हड़ताल समाप्त कर दी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद वे काम पर लौटे और साफ-सफाई में जुट गए। नगर में एकत्र गंदगी हटने से लोगों ने राहत की सांस ली। पर्यावरण मित्रों की हड़ताल समाप्त होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने उन्हें मिठाई खिला बधाई दी।
विज्ञापन


सात सूत्री मांगें पूरा कराने के लिए बनबसा नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र बीते रविवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर थे। ईओ दीपक चंद्र बुड़लाकोटी ने बताया कि स्वच्छता समिति के पर्यावरण मित्रों का मानदेय अगले माह से उनके खातों में जमा होगा, ईपीएफ भी नियमानुसार जमा किया जाएगा, आवास बनाए जाने को योजना तैयार की जाएगी, पूर्व में लंबित मानदेय के भुगतान को ठेकेदार को बुला वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

इस आश्वासन पर पर्यावरण मित्रों ने हड़ताल वापस ले ली। वहां देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ बनबसा शाखा के नगर अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर, महामंत्री अमन कुमार, संगठन मंत्री ओमपाल वाल्मीकि, विजय पाल, राजपाल, मिथिलेश, नीलम, सोनी, सोनू आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed