फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Environmental friends demonstrated in Champawat municipality

पर्यावरण मित्रों ने चंपावत पालिका में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Environmental friends demonstrated in Champawat municipality
चंपावत नगर पालिका के समक्ष धरने में बैठे पर्यावरण मित्र। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/टनकपुर/बनबसा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने चार दिनी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने सफाई कार्य में ठेका प्रथा को समाप्त किए जाने की मांग उठाई। सोमवार को नगर पालिका कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने कर्मचारी स्थानीय निकाय सहित अन्य विभागों सफाई कार्य ठेका प्रथा से पूरी तरह समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों के स्थायी पदों की भर्ती शुरू करते हुए मोहल्ला स्वच्छता समिति, संविदा पर्यावरण मित्रों ने कनिष्ठ सहायक, पर्यावरण पर्यवेक्षक, सफाई निरीक्षक आदि पदों पर पदोन्नति का लाभ दिए जाने आदि मांगें उठाईं। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिला सचिव राकेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक अधिकार यात्रा के जरिये जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। एक मई को जिले के सभी निकायों के कर्मचारी देहरादून में प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे और दो मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में संजय कुमार, अरुण कुमार, दिनेश कुमार, मिथिलेश, धर्मपाल, राशि कुमार, आशा, रघुवीर, संजय कुमार, विपिन, मोहित, मनीष, वीना, पुष्पा, राजेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टनकपुर में भी नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रों के हितों से जुड़ी मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो प्रांतीय नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठन के शाखा अध्यक्ष कमलेश ने बताया कि उनका यह सांकेतिक धरना-प्रदर्शन सात अप्रैल तक चलेगा। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के मंत्री राम रतन, संरक्षक राकेश कुमार वाल्मीकि, उर्मिला देवी, नरोत्तम, श्याम सिंह वाल्मीकि, राजेंद्र कुमार, नीरज कुमार, संजू, कपिल, चंदन, नंदकिशोर, राजू देवी, मिथरा देवी, छत्रपाल, राजेंद्र, हीरा लाल, राकेश, शंकर आदि शामिल थे। बनबसा में भी पर्यावरण मित्रों ने तीन दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। संघ के बनबसा महासचिव सनी वाल्मीकि ने बताया कि उनका द्वितीय चरण का यह सांकेतिक धरना प्रदर्शन पांच अप्रैल से सात अप्रैल तक चलेगा। प्रदर्शन करने वालों में संघ के बनबसा अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर, महेंद्र पाल वाल्मीकि, राजपाल वाल्मीकि, अरुण वाल्मीकि, नरवीर वाल्मीकि, नन्हें लाल वाल्मीकि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed