{"_id":"584191fc4f1c1b0c1ede862d","slug":"engineers-expressed-fury","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों में राजनैतिक हस्तक्षेप पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों में राजनैतिक हस्तक्षेप पर आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 02 Dec 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियरों ने जताया रोष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक में निर्माण कार्यों में हो रहे राजनैतिक हस्तक्षेप पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। एनेक्सी भवन में शुक्रवार को हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि वर्तमान समय में हो रहे निर्माण कार्यों में राजनैतिक हस्तक्षेप के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बैठक में कनिष्ठ अभियंताओं का प्रारंभिक वेतनमान 4800 ग्रेड पे दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। संघ के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सुयाल की अध्यक्षता में सचिन प्रबुद्ध शर्मा ने संचालन किया। इस दौरान हंसा दत्त पाठक, अनिल कुमार, सुधीर कुमार, मनोज ओली, देवेश कुमार, प्रदीप सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन