{"_id":"5fd79ab78ebc3e3b8f7cac33","slug":"energy-conservation-champawat-news-hld4073494145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा संरक्षण दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा संरक्षण दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
विज्ञापन
चंपावत में उर्जा संरक्षण दिवस पर विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते डीएम एसएन पांडेय।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/चंपावत। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से कई वर्गों के साथ संवाद किया। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में एलईडी आदि का निर्माण कर रहे प्रत्येक महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 50-50 हजार रुपये का रिवॉल्विंग फंड देने की घोषणा की। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित भी किया।
पिथौरागढ़ के डीएम डॉ. विजयकुमार जोगदंडे ने सीएम को बताया कि वर्ष 2018 में चयनित विकास विण का ग्राम जाख ऊर्जा दक्ष गांव बन गया है। इसमें उरेडा विभाग ने गांव में 180 एलईडी बल्ब बदलने समेत गांव में 105 ऊर्जा दक्ष पंखे, 17 स्ट्रीट लाइट लगाई गई। उन्होंने बताया कि विकासखंड धारचूला के छह महिला समूहों के 30 महिला समूहों को एलईडी निर्माण प्रशिक्षण दिया गया है। इस मौके जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, सीईओ एके जुकरिया, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा अखिलेश शर्मा, बीडीओ धारचूला मानस मित्तल आदि रहे।
चंपावत में हुए वर्चुअल संवाद में नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा देवकी देवी ने बताया कि समूह की महिलाएं एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और झालरें आदि बनाकर अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, सीईओ आरसी पुरोहित, ईई यूपीसीएल एसके गुप्ता, परियोजना अधिकारी उरेडा मनोज कुमार बजेठा आदि रहे।