{"_id":"683740ff5984052e9704b7e5","slug":"encroachments-on-public-premises-will-be-removed-dm-champawat-news-c-229-1-cpt1001-124505-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक परिसरों पर हुए अतिक्रमण हटाए जाएंगे : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक परिसरों पर हुए अतिक्रमण हटाए जाएंगे : डीएम
Wed, 28 May 2025 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 28 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। डीएम नवनीत पांंडेय की अध्यक्षता में उत्तराखंड लोक मार्गों, लोक पार्कों और अन्य लोक स्थानों में अनधिकृत धार्मिक संरचनाओं को हटाने, पुनर्स्थापित करने और नियमितीकरण नीति 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला समिति की बैठक हुई।
बुधवार को डीएम ने कहा कि नियमावली के अनुसार धार्मिक स्थलों को तीन श्रेणियों क, ख और ग में वर्गीकृत किया जाएगा। ख और ग श्रेणी में आने वाले प्रकरणों को हटाने के बाद उनका पुनर्स्थापन नहीं किया जाएगा। क श्रेणी में आने वाले मामलों की समिति की ओर से केस-टू-केस समीक्षा की जाएगी। कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार किसी भी सार्वजनिक स्थान अथवा राजकीय संपत्ति पर धार्मिक स्थल का अवैध निर्माण पूरी तरह अस्वीकार्य है। ऐसे अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
डीएम ने सभी नागरिक और संबंधित संगठन से इस नीति का पालन करने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है। इस दौरान डीएफओ नवीन चंद्र पंत, एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी, अलकेश नौडियाल, एसडीओ वन नेहा चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश सिंह बिष्ट, ईई लोनिवि एमसी पलड़िया आदि मौजूद रहे।