फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Encroachment will be removed today

रेलवे की भूमि के अतिक्रमण पर आज चलेगा हथौड़ा

Sun, 27 Jan 2019 11:09 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 27 Jan 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed today
निर्माणाधीन तालाब से एसडीएम ने हटवाए अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

रेलवे स्टेशन के आसपास अतिक्रमण पर सोमवार से रेलवे का हथौड़ा चलेगा। इसके लिए रेलवे ने पूरी तैयारी कर स्थानीय प्रशासन से सहयोग मांगा है। इधर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई का पता चलने पर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।  

विज्ञापन


बड़ी रेल लाइन सेवा शुरू होने के बाद अब टनकपुर से लंबी दूरी की एक्सप्रेस सेवा शुरू करने की कवायद तेजी से चल रही है। रेलवे मंत्रालय ने फिलहाल बरेली से चलनेे वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का मार्ग बढ़ाकर टनकपुर तक करने की मंजूरी दी है। हालांकि अभी रेलवे ने एक्सप्रेस सेवा शुरू करने की तिथि तय नहीं की है। इससे पहले टनकपुर स्टेशन यार्ड में रेलवे की भूमि पर दोनों तरफ हुए अतिक्रमण को हटाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) ने स्थानीय प्रशासन को पत्र भेज सोमवार से अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई शुरू करने की सूचना देकर सहयोग मांगा है। रेलवे की ओर सेे कहा गया है कि फरवरी में रेलवे के महाप्रबंधक का निरीक्षण कार्यक्रम तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके  मद्देनजर पीलीभीत-टनकपुर खंड के टनकपुर स्टेशन के यार्ड में दोनों तरफ रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से अस्थायी कच्ची दुकानों और झालों को हटाने की कार्रवाई की जानी है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक सोमवार को अतिक्रमण हटाने के लिए बरेली से रेलवे पुलिस फोर्स टनकपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed