फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Employees outraged by the association's state president's harassment

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के उत्पीड़न से भड़के कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Employees outraged by the association's state president's harassment
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के कर्मचारी नेता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से कर्मचारी भड़क गए हैं। एसोसिएशन की जिला इकाई ने उत्पीड़न के विरोध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और एडीएम टीएस मर्तोलिया के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं का कहना था कि दीपक जोशी के नेतृत्व में हुए संघर्ष की बदौलत पदोन्नति सहित कर्मियों की कई मांगें पूरी हुईं। कर्मियों की सभा में मार्च में की गई टिप्पणी के आधार पर सरकार उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रताड़ित कर रही है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी, महामंत्री गोविंद बोहरा और प्रदेश महामंत्री जीवन ओली के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सौन, रमेश पंत, रवींद्र पांडेय, रघुवर दत्त पंत, राजेंद्र भट्ट, प्रभाकर दीक्षित, महेश भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन

नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी, ज्ञापन सौंपा
टनकपुर (चंपावत)। सामूहिक बीमा की किश्त का भुगतान करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों ने एक बार फिर आठ सितंबर से आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंनेे नगर पालिका के ईओ को ज्ञापन देकर पालिका प्रशासन पर कर्मचारी हितों की अनदेखी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमलेश और मंत्री राम रतन की ओर से ईओ को सौंपे गए ज्ञापन में पर्यावरण मित्रों ने कहा है कि कर्मचारियों के सामूहिक बीमे की लंबित किश्तों का भुगतान अविलंब किया जाय। अन्यथा वह न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होंगे। ज्ञापन में पालिका कार्यालय परिसर में संगठन को कार्यालय उपलब्ध कराने, बरसाती वर्दी देने, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजन के तहत हेल्थ कार्ड बनाने, कोरोना संक्रमण से बचाव को समय पर मास्क, सैनिटाइजर आदि संसाधन उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। यहां संगठन के मुख्य सलाहकार राकेश कुमार बाल्मीकि, संरक्षक विशाल बाबू, उपाध्यक्ष वित्रा देवी, संगठन मंत्री मधुसूदन, सोमपाल, उर्मिला देवी, प्रमोद प्रकाश प्रवेश प्रकाश आदि ने भी संगठन की मांग का समर्थन करते हुए पालिका प्रशासन से संगठन की मांगों को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed