फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Emphasis on increasing interest in educational activities of students

Champawat News: छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गतिविधियों पर रुचि बढ़ाने पर जोर

Tue, 11 Jul 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 11 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing interest in educational activities of students
कर्णकरायत के सरस्वती ​शिशु मंदिर में मौजूद अ​भिभावक। संवाद
चंपावत। डॉ. लीलाधर भट्ट सरस्वती शिशु मंदिर कर्णकरायत में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक नरेश करायत, विनोद ढेक और नाथ सिंह महरा ने सम्मेलन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गतिविधियों पर रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। वरिष्ठ आचार्य कैलाश सिंह के संचालन में आचार्य राकेश ने छात्र-छात्राओं की दिनचर्या, गृहकार्य और विद्यालय की प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। अभिभावक रेनू ढेक, नवीन ढेक, हर सिंह ढेक, रेखा देव आदि ने कई सुझाव दिए। इस मौके पर प्रकाश, गुणानंद पांडेय, सौरभ, ममता महरा, नेहा गड़कोटी मौजीद रहीं। संवाद
विज्ञापन


नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण पर निकाली जागरूकता रैली

लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75वें स्थापना दिवस के मौके पर गोष्ठी हुई। इस मौके पर रैली निकाल लोगों को नशे से दूर रहने के साथ ही उनसे पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक रहने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने महाविद्यालय परिसर में फलदार और छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने, वृक्ष लगाकर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर पर्यावरण को दूषित होने से बचाने पर जोर दिया। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने नशे खिलाफ जागरूक करते हुए नशा मुक्त रहने का संकल्प दिलाया। रैली महाविद्यालय परिसर से विभिन्न मार्गों से होते हुए पालिका सभागार पहुंची। इस दौरान एबीवीपी के विवेक पुुजारी, डॉ. सुमन पांडेय, नीरज सगटा, योगेश महर, मनीष बिष्ट, रितिक ढेक, गौरव पांडेय, आकांक्षा ढेक, भुवन जोशी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed