{"_id":"65da2c7eaf06a6b65000508c","slug":"emphasis-on-creating-a-better-environment-in-the-workshop-on-teacher-education-champawat-news-c-229-1-shld1026-105721-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शिक्षक-शिक्षा पर हुई कार्यशाला में बेहतर वातावरण बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शिक्षक-शिक्षा पर हुई कार्यशाला में बेहतर वातावरण बनाने पर जोर
Sat, 24 Feb 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट डायट में प्रशिक्षण के समापन पर मौजूद विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक।
लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय चार दिवसीय व्यक्तिगत प्रभावशीलता और व्यावहारिक परिवर्तन पर हुई कार्यशाला का समापन हो गया। प्रभारी प्राचार्य दिनेश खेतवाल ने शिक्षक-शिक्षा के तहत हुई कार्यशाला का समापन किया। कार्यशाला में शिक्षा के लिए बेहतर माहौल बनाने और समय प्रबंधन पर जोर दिया गया।
कार्यशाला में प्रतिभागी प्रधानाध्यापकों को समय प्रबंधन और पावर डेलीगेशन, बेहतर विद्यालय वातावरण सृजन, टीम प्रबंधन, नेतृत्व विकास प्रबंधकीय कौशल, तनाव और द्वंद्व प्रबंधन, सीपीडी और सीएमपी, विद्यालय संस्कृति के विकास, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और एनसीएफएसआई, व्यक्तिगत आधारित विविध आयामों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. कमल गहतोड़ी ने बताया कि आने वाले समय में प्राथमिक से माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को भी यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहयोगी संस्था अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला प्रमुख पुष्कर समदरिया, रिसोर्स पर्सन भाग्यश्री घोष, विवेक पंत, डॉ. लक्ष्मी शंकर यादव, डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने प्रतिभागियों को विद्यालय विकास के टिप्स दिए। इस दौरान जिला होमगार्ड संस्था ने आपात स्थितियों में काम आने वाले द्रुत एप की जानकारी दी। प्रशिक्षण में जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के 40 प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया।