{"_id":"5c7abbc3bdec2211a00c9089","slug":"elephants-harmed-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने थ्वालखेड़ा और खेतखेड़ा में फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने थ्वालखेड़ा और खेतखेड़ा में फसल रौंदी
Sat, 02 Mar 2019 10:52 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
खेतखेड़ा में हाथी झुंड द्वारा तोड़ा गया मजदूर का झाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथियों ने थ्वालखेड़ा और खेतखेड़ा गांव में कई किसानों की फसल रौंदकर नष्ट की है। वहीं एक मजदूर का झाला क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों के लगातार उत्पात से ग्रामीणों में खासा रोष बना हुआ है। उन्होंने गांवों में वन्यजीवों का प्रवेश रोकने को जल्द कारगर कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात तीन हाथियों ने पहले थ्वालखेड़ा में हीरा सिंह महर, नाथ सिंह और पुष्कर सिंह कुंवर की गेहूं की फसल रौंदकर नष्ट की और फिर खेतखेड़ा में बोध सिंह, महेश जोशी, कलावती महर, दलीप सिंह और गोपाल सिंह के खेतों में खड़ी फसल तबाह की। इतना ही नहीं हाथियों ने खेतखेड़ा में धर्म सिंह नामक मजदूरी का झाला भी क्षतिग्रस्त किया है।
विज्ञापन
हाथियों के धावा बोलने वक्त मजदूर धर्म सिंह झाले में मौजूद नहीं था, वरना जानलेवा हादसा हो सकता था। ग्राम प्रधान सुंदर सिंह, पूर्व प्रधान सतीश पांडेय, जिपं सदस्य उर्मिला चंद, नायकगोठ प्रधान जीत सिंह, उचौलीगोठ के प्रधान सुरेश सिंह महर आदि ने कहा है कि हाथियों द्वारा गांव में घुसकर फसल तबाह किए जाने की आए दिन हो रही घटनाओं के बाद भी वन विभाग और प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन