फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elephants enter Gandhakhali, temple gate, boundary wall broken

गैंड़ाखाली में घुसा हाथी, मंदिर का गेट, चाहरदीवारी तोड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Elephants enter Gandhakhali, temple gate, boundary wall broken
गैंड़ाखाली गांव में कालसन मंदिर के पास पहुंचा हाथी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग के गैंड़ाखाली गांव में मंगलवार की सुबह एक हाथी के घुसने से ग्रामीणों में दहशत और अफरा-तफरी मची रही। हाथी ने गांव के कालसन मंदिर का गेट और चहार दिवारी को क्षतिग्रस्त किया है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर कुछ देर बाद हाथी जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन

गैंड़ाखाली में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे एक हाथी गांव के कालसन मंदिर के पास आ पहुंचा। हाथी को गांव में देख लोगों में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। समाजसेवी देवेंद्र सिंह सामंत ने बताया कि हाथी ने मंदिर की चहारदिवारी और गेट को क्षतिग्रस्त किया है। काफी देर तक हाथी मंदिर के आसपास ही मंडराते रहा। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद हाथी के जंगल का रूख करने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बता दें कि वन विभाग द्वारा गांव और जंगल की सीमा पर सोलर फेंसिंग लगाने के बाद गैंड़ाखाली में हाथी के घुसने की यह पहली घटना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed