फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elephant

थ्वालखेड़ा में फिर हाथियों के झुंड का उत्पात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Elephant
थ्वालखेड़ा में हाथियों के झुंड द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया निर्माणाधीन शौचालय का टैंक। - फोटो : TANAKPUR
पूर्णागिरि मार्ग के गांवों के लिए हाथियों का झुंड लगातार खतरा बनता जा रहा है लेकिन वन विभाग और प्रशासन को इससे कोई सरोकार नहीं है। बुधवार रात थ्वालखेड़ा में हाथियों के झुंड ने फिर गांव में घुसकर किसानों की फसल तबाह कर दी। वहीं एक ग्रामीण के शौचालय के निर्माणाधीन टैंक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों के झुंड की लगातार दस्तक से किसानों में गुस्सा है। उन्होंने जल्द सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाए जाने पर आंदोलन की दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार रात बारिश के बीच जंगल से गांव में पहुंचेे करीब आधा दर्जन हाथियों ने पहले धन सिंह के निर्माणाधीन शौचालय के टैंक को क्षतिग्रस्त किया फिर खेतों में घुसकर धर्मानंद शर्मा, गिरीश शर्मा, भोला दत्त, देवानंद, टिकेंद्र अवस्थी, कमला नेगी की करीब तीन बीघा भूमि में खड़ी धान की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि जंगल से लगे गांवों में हाथियों की आए दिन दस्तक आम बात हो गई है लेकिन वन विभाग हाथियों और अन्य वन्यजीवों सेे सुरक्षा की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट का कहना है कि हाथियों का गांवों की ओर रुख रोकने को रात में गश्त की जा रही है। पूर्व ग्राम प्रधान सुंदर सिंह, सतीश पांडेय आदि ने जल्द सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाए जाने पर किसानों को साथ लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बमनपुरी में जंगली सूअरों का आतंक
बनबसा (चंपावत)। इन दिनों बमनपुरी में जंगली सूअरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। रात के समय जंगली सूअर किलपुरा के जंगलों से गांव में प्रवेश कर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।
बमनपुरी के प्रगतिशील किसान हेमेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बमनपुरी में रात के समय क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर किलपुरा के जंगलों से आ रहे जंगली सूअर किसानों की फसलों को रौंदकर नष्ट कर रहे हैं। स्ट्रांग फार्म के सचिव युजिन जार्ज ने बताया कि फार्म की पश्चिमी छोर की भूमि पर करीब बीस बीघा भूमि पर की खेतों में खड़ी फसल को जंगली सूअरों ने रौंदकर नष्ट किया है।

बता दें कि हुड्डीनदी के किनारे से किलपुरा रेंज के जंगलों से आ रहे जंगली सूअर ग्रामीणों की फसल को रौंदकर नष्ट कर रहे हैं। निवर्तमान ग्रामप्रधान गिरधारी लाल ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या से वन विभाग को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed