फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elephant reached to Bastiya

बस्तिया में हीथी ने मुर्गी बाड़ा तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Elephant reached to Bastiya
बस्तिया गांव में हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया मुर्गी बाड़ा दिखाती महिला। - फोटो : TANAKPUR
झुंड से बिछुड़ कर पहाड़ चढ़े हाथी ने टनकपुर-चंपावत राजमार्ग स्थित बस्तिया गांव में बुधवार को जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने किरोड़ा पुल से आगे सड़क किनारे शनि मंदिर के टिनशेड को क्षतिग्रस्त करने के साथ बस्तिया में एक मुर्गी पालक के मुर्गी बाड़े को क्षतिग्रस्त कर दिया है। हाथी के उत्पात से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के आसपास विचरण कर रहे हाथी को दूर खदेड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

माना जाता है कि पहाड़ों में हाथियों की दस्तक कम होती है लेकिन टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर पहाड़ पर स्थित बस्तिया गांव में हाथी कई बार दस्तक देकर उत्पात मचा चुके हैं। यहां तक कि चूका के खर्राटाक गांव तक भी हाथियों का झुंड पहुंच चुका है।
विज्ञापन

बताया गया कि बुधवार रात झुंड से बिछुड़ा एक हाथी सड़क-सड़क बस्तिया गांव पहुंचा। उसने रास्ते में पहले किरोड़ा पुल से ऊपर सड़क किनारे स्थित शनि मंदिर के टिनशेड को क्षतिग्रस्त किया फिर बस्तिया गांव में पहुंच कर गंगा दत्त जोशी के मुर्गी बाड़े का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान नवीन सिंह, सरोज देवी, समाजसेवी हरीश लापड़, मिलाप सिंह आदि ने वन विभाग से हाथी को गांव के आसपास के जंगल से दूर खदेड़ने का आग्रह किया है।

टनकपुर में किरोड़ा पुल से ऊपर सड़क किनारे हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया शनि मंदिर का टिनशेड।

टनकपुर में किरोड़ा पुल से ऊपर सड़क किनारे हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया शनि मंदिर का टिनशेड।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed