{"_id":"65a958daa8ad2150db011ea6","slug":"elephant-rampage-in-uchauligoth-car-damaged-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-1826-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उचौलीगोठ में हाथी का उत्पात, कार क्षतिग्रस्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उचौलीगोठ में हाथी का उत्पात, कार क्षतिग्रस्त की
Thu, 18 Jan 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के उचौलीगोठ मे हाथी ने रौंदी गेहूं की फसल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे उचौलीगोठ में एक बार फिर हाथी का उत्पात शुरू हो गया है। बुधवार देर रात हाथी के गांव में घुसते ही दहशत फैल गई। शोर मचाकर ग्रामीणों ने बमुश्किल हाथी को भगाया। हाथी ने एक कार को क्षतिग्रस्त कर गेहूं की फसल रौंद दी। समाजसेवी गणेश महर ने वन विभाग से गांव में छूटे हिस्से में भी फेंसिंग करने की मांग की है।
बता दें कि उचौलीगोठ गांव जंगल से सटा है। अक्सर हाथियों का झुंड गांव में पहुंच जाता है। वर्तमान में हाथी से बचाव के लिए फेंसिंग का कार्य कराया गया है लेकिन कुछ हिस्सा अभी भी छूटा हुआ है। समाजसेवी महर ने बताया कि रात में खुले हिस्से से एक हाथी गांव में घुस आया था और काफी उत्पात मचाया। जाग होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को भगाया। संवाद