फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Electricity supply interrupted for 25 hours due to falling of trees in 33 kv line

33 केवी लाइन में पेड़ गिरने से 25 घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply interrupted for 25 hours due to falling of trees in 33 kv line
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ से आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन में पेड़ गिरने से क्षेत्र में 25 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम को फॉल्ट ढूंढने और मौके तक पहुंचने में करीब सात घंटे लगे। हालांकि ऊर्जा निगम ने अल्मोड़ा के जैंती फीडर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्युत आपूर्ति की।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अभियंता बसंत बल्लभ गहतोड़ी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे मौकोट के पास विद्युत लाइन में पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण करीब तीन स्थानों पर पोलों में लगे जंपर जल गए थे। फॉल्ट ढूंढने के लिए लोहाघाट से टीम मौके की ओर रवाना हुई लेकिन च्यूरानी के पास विद्युतकर्मी करीब दो घंटे तक जाम में फंस गए। फॉल्ट ढूंढने में करीब पांच घंटे का समय लग गया। अभियंता गहतोड़ी ने बताया कि देर शाम फॉल्ट मिला लेकिन अंधेरा अधिक होने और संसाधनों की कमी के कारण रात को लाइन नहीं सुधारी जा सकी। विद्युत लाइन में आई खराबी को दूर कर सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे बिजली बहाल की गई। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के हित में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अल्मोड़ा के 33 केवी जैंती फीडर से विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई। उन्होंने बताया कि रविवार शाम पीक अवर में रोस्टिंग के तहत दो घंटे विद्युत आपूर्ति देनी पड़ी। ऊर्जा निगम की टीम में अशोक कुंवर, लक्ष्मण सिंह कन्याल, कमल जोशी, हरीश, रतन महर, विजय महर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed