फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Electricity failure in Pal Bilona area, people worried

Champawat News: पाल बिलौना क्षेत्र में बिजली गुल, लोग परेशान

Sun, 25 Aug 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 25 Aug 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure in Pal Bilona area, people worried
चंपावत। जिले के पालबिलौना क्षेत्र में बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। बिजली नहीं होने से उनके बिजली संबंधी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम बिजली गुल हो गई। इससे जरूरी काम कर रहे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। बिजली गुल होने से दर्जनों गांव की करीब 10 हजार की आबादी परेशान है। यूपीसीएल के जेई आशीष ने बताया कि फॉल्ट खोजने का प्रयास किया जा रहा है। फॉल्ट मिलते ही बिजली सुचारु कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

............
कठौल में दो दिन से बिजली गुल



चंपावत। एनएच पर चल्थी के कठौल कस्बे में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। स्थानीय ग्रामीण दिनेश सिंह बोहरा ने बताया कि चल्थी डाकघर के समीप एक पेड़ की टहनी के बिजली लाइन के ऊपर गिरने से चल्थी और कठौल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इस कारण 120 से अधिक परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed