{"_id":"60281f6f8ebc3ee97217dddd","slug":"electric-trains-can-run-from-tanakpur-in-april-tanakpur-news-hld4146033179","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर से अप्रैल में दौड़ सकती है इलेक्ट्रिक ट्रेनें!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर से अप्रैल में दौड़ सकती है इलेक्ट्रिक ट्रेनें!
विज्ञापन
टनकपुर में टावर बेगन यान से विद्युत लाइन दुरूस्त करते कर्मचारी।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। सीमांत के अंतिम रेल स्टेशन टनकपुर को विद्युत रेल सेवा से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए रेलवे ने पीलीभीत तक 65 किमी लंबी विद्युत लाइन बिछा दी है। अब टावर वैगन यान (ऊपरी उपस्कर निरीक्षण यान) से बिछाई गई लाइन की कमियों को दूर करने का काम किया जा रहा है। विद्युतीकरण के काम की यही रफ्तार रही तो मार्च में टनकपुर के भी विद्युत रेल सेवा से जुड़ने की उम्मीद है।
रेलवे ने कोरोना महामारी में 10 माह से बंद पड़ी रेल सेवा शुरू करने के साथ ही अब सीमांत के अंतिम रेल स्टेशन टनकपुर को विद्युत रेल सेवा से जोड़ने का काम तेज किया है। मार्च तक विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल ने बताया कि टनकपुर से पीलीभीत तक 65 किमी लंबी लाइन में विद्युत लाइन बिछा दी गई है। अब बिछाई गई लाइन को टावर वैगन यान से चेक कर कमियों को दूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था पावर ग्रिड कंपनी नोएडा को 21 मार्च तक काम पूरा करने का समय दिया गया है। काम की रफ्तार से उम्मीद है कि विद्युतीकरण का काम तय समय में पूरा हो जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि अप्रैल में टनकपुर से विद्युत रेलगाड़ी दौड़ने लगेगी।
जल्द हो सकता है सीआरएस निरीक्षण
टनकपुर (चंपावत)। रेल लाइन के विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद जल्द ही सीआरएस (चीफ रेलवे सेफ्टी) का निरीक्षण हो सकता है। स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल ने बताया कि फिलहाल सीआरएस निरीक्षण की तिथि तय नहीं हुई है, लेकिन इसी माह सीआरएस निरीक्षण होने की उम्मीद है। (संवाद)