{"_id":"61db37c78c462f7a22330d51","slug":"election-with-covid-in-champawat-champawat-news-hld4504801162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड संक्रमण की रोकथाम को सभी जरूरी कदम उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में विधानसभा चुनाव को लेकर एमसीएमसी की बैठक लेते डीएम विनीत तोमर।
- फोटो : CHAMPAWAT
Link Copied
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने पोलिंग बूथ पर चुनाव ड्यूटी में लगे सभी लोगों को पीपीई किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार से कोविड गाइडलाइन की अनदेखी बिल्कुल न हो। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में आने वाले सभी वाहनों में आने वाले यात्रियों की सघन जांच कर उनका पूरा रिकॉर्ड एवं संक्रमितों से लगातार संपर्क करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन प्लांट, बेड आदि की व्यवस्था में सुधार कर सभी व्यवस्थाओं को पूरा किया जाए। पीपीई किट आदि बचाव के साधन भी बढ़ाए जाएं। बैठक में सीडीओ आरएस रावत, एसडीएम सदर अनिल कुमार चन्याल, परियोजना निदेशक विमी जोशी, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।