{"_id":"6875526d2c9fc4f7e5075cb4","slug":"election-symbol-allocation-will-be-done-by-july-15-champawat-news-c-229-1-cpt1001-126526-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 15 जुलाई को तक होगा चुनाव चिह्न आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 15 जुलाई को तक होगा चुनाव चिह्न आवंटन
Tue, 15 Jul 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए चुनाव चिह्न का आवंटन 15 जुलाई तक होगा। सीडीओ उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से 14 जुलाई को सुनवाई और प्राप्त स्पष्ट निर्देशों के बाद आवंटन चिह्न देने की कार्यवाही दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक की गई। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न का आवंटन 15 जुलाई को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जाएगा। इसके अलावा निर्वाचन की अन्य सभी कार्यवाही पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार ही संपन्न कराई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन