फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Election observers reviewed preparations and conducted on-site inspection

Champawat News: चुनाव प्रेक्षकों ने की तैयारियों की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण

Thu, 11 Apr 2024 09:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 11 Apr 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Election observers reviewed preparations and conducted on-site inspection
चंपावत में लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते सामान्य और पुलिस प्रेक्षक।
चंपावत। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक सत्यपाल और पुलिस प्रेक्षक शिव कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला कार्यालय सभागार में निर्वाचन से जुड़े विभिन्न अधिकारियों के साथ जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

साथ ही लोकसभा के लिए जिला स्तर पर की गई तैयारियों की जानकारी ली। प्रेक्षकों ने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मीडिया प्रमाणन अनुवीक्षण समिति, निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधित जानकारी ली। डीएम नवनीत पांडे ने जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर वर्तमान तक की गई तैयारियों, कार्यों तथा प्रशिक्षण आदि की जानकारी दी। एसपी अजय गणपति ने सुरक्षा, कानून व्यवस्था, संचार व्यवस्था के बारे में की गई तैयारी की जानकारी दी। सीडीओ संजय कुमार सिंह ने स्वीप कार्यक्रम की जानकारी दी। बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
वीडियो सॉन्ग लाॅन्च किया
चंपावत। प्रेक्षकों की बैठक के दौरान जिलास्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोहाघाट डायट की ओर से बनाए गए वीडियो सॉन्ग और स्वीप की जिला आइकॉन शांभवी मुरारी की ओर से तैयार वीडियो सॉन्ग को भी लॉन्च किया गया। इस दौरान स्वीप कार्यक्रम में बेहतर सहयोग के लिए डायट लोहाघाट की टीम को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed