फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Election certificates given to candidates of three district panchayats

Champawat News: तीन जिला पंचायत को प्रत्याशियों को दिया निर्वाचन का प्रमाणपत्र

Tue, 15 Jul 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 15 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Election certificates given to candidates of three district panchayats
चंपावत जिला पंचायत सभागार में प्रत्या​शियों को निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाणपत्र देते आरओ। स्रोत
चंपावत। जिला पंचायत की 15 सीटों में से तीन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य के आरओ विमल सूंठा ने बताया कि कानीकोट जिला पंचायत सदस्य सीट से आशा अधिकारी, रैघांव से मनीषा कालाकोटी और मटियानी से पुष्कर राम को प्रमाणपत्र दिया गया। जिले में 12 जिला पंचायत की सीटों पर निर्वाचन होना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले चरण के चुनाव के लिए प्रतीक चिह्न आवंटन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चिह्नों का आवंटन किया गया। चंपावत जिले के लोहाघाट और पाटी ब्लॉक में पहले चरण के चुनाव के लिए 24 जुलाई को मतदान होगा। इन दोनों ब्लॉकों के प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्नों का आवंटन कर दिया गया है। मंगलवार को प्रतीक चिह्न आवंटन प्रक्रिया सुबह आठ से सायं पांच बजे तक चली। जिला पंचायत सदस्य के अलावा लोहाघाट और पाटी ब्लॉक में प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया गया। संवाद
विज्ञापन

निर्विरोध जिपं सदस्य आशा का नामांकन निरस्त करने की मांग
चंपावत। लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के बेटे प्रिंस फर्त्याल ने चंपावत जिले के कानीकोट जिला पंचायत सीट से निर्विरोध जिंप सदस्य आशा अधिकारी का नामांकन निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने आरओ को पत्र देकर आरोप लगाया है कि आशा अधिकारी पत्नी अमर सिंह अधिकारी कानीकोट जिला पंचायत सदस्य की उम्मीदवार हैं। उनका नाम नगर निकाय निर्वाचन नामावली 2024 जनपद नैनीताल तहसील हल्द्वानी काठगोदाम के वार्ड क्रमांक 55 मुखानी पंचम मानपुर उत्तर के भाग संख्या तीन मतदान केंद्र में है। उन्होंने उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश में उल्लेखित चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016 के प्रावधानों के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पाटी में प्रत्याशियों को बांटे गए चुनाव चिह्न
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। चुनाव चिह्नों का आवंटन अल्फाबेट के हिसाब से किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. एनपी आगरी और बीडीओ सुभाष चंद्र लोहनी की निगरानी में ब्लॉक सभागार परिसर में चुनाव चिह्न बांटे गए। ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत गागर से सीमा देवी को निर्विरोध सदस्य चुना गया। प्रधान पद के लिए मौलनाजख, देवीधुरा, किमाड़, वालिक, वारसी, टांड़ मल्ला, अमौली और काजीना के आठ प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। निर्विरोध निर्वाचित प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रमाणपत्र दिए गए। इस दौरान पाटी बाजार में लोगों की भीड़ रही। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed