{"_id":"f28ca3d31b5398b7807d9a51f42f04d4","slug":"elderly-and-disabled-separate-counters-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धों और विकलांगों के लिए खुले अलग काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धों और विकलांगों के लिए खुले अलग काउंटर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक की पाटी शाखा में रविवार को ग्राहक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बैंक उपभोक्ताओं ने वृद्धों और विकलांगों के लिए अलग काउंटर खोलने की मांग की।
विज्ञापन
बैंक शाखा परिसर में ईश्वरी दत्त जोशी की अध्यक्षता और शाखा प्रबंधक जनार्दन चिलकोटी के संचालन में हुई गोष्ठी में ग्राहकों का कहना था कि बैंक में स्टाफ की कमी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर ग्रीन लिमिट कार्ड बनाने, नेट बैंकिंग सेवा शुरू करने, सीसी लोन में नियमित लेन-देन किए जाने आदि समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक ने प्रधानमंत्री जनधन बीमा योजना से लेकर बैंक की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उपभोक्ताओं से बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर कैलाश भट्ट, रमेश चंद्र पचौली, गोपेश पचौली, सचिन वर्मा, हरीश चंद्र जोशी, भगीरथ सोराड़ी, ललित भट्ट, दीवान सिंह चौहान, तेज सिंह बिष्ट, ललित पाटनी, नरेश भट्ट आदि थे।
विज्ञापन