फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Eight thousand devotees visited the mother at Purnagiri Dham.

Champawat News: पूर्णागिरि धाम में आठ हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

Mon, 29 Sep 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 29 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Eight thousand devotees visited the mother at Purnagiri Dham.
टनकपुर (चंपावत)। शारदीय नवरात्र के षष्ठम दिन शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया। सुबह से ही धाम मां के जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ और पुलिस तैनात की गई है। साथ ही वन विभाग के कर्मियों को भी रात में तैनात किया गया है। पेयजल, लाइट आदि व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। हनुमान चट्टी के पास सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। फिलहाल छोटे वाहनों के लिए मार्ग खुला है। इधर, प्राचीन धूनी स्थल पर चल रहे शिव महापुराण में कथा वाचक गिरीशानंद ने सती सावित्री की कथा सुनाई और गणेश जन्मोत्सव भी मनाया गया। वहां पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, उमाशंकर भट्ट, राजेंद्र तिवारी, सुरेश तिवारी, नवीन तिवारी, कृष्णानंद तिवारी, प्रधान पंकज तिवारी आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed