फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Eight pigs found dead near Lohavati river

लोहावती नदी के पास आठ सुअर मृत मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Eight pigs found dead near Lohavati river
लोहाघाट (चंपावत)। यहां लोहावती नदी में आठ सुअर और मांस के अवशेष मिले हैं। अफ्रीकन स्वाइन फीवर से सुअरों की मौत होने की आशंका जताते हुए लोग दहशत में आ गए लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व, नगर पालिका, पशुपालन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। नगर पालिका ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने शनिवार शाम लोहावती नदी के आसपास जंगल में मरे हुए सुअर और मांस फेंका दिखा। इससे सहमे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। इस आधार पर ईओ मो. इस्लाम के साथ राजस्व उपनिरीक्षक राकेश पंगरिया, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके चंद आदि की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी ने मृत सुअरों को गड्ढे में दफना कर रविवार को एक सुअर का पोस्टमार्टम किया। ईओ ने बताया कि मृत सुअर फेंकने के आरोपित व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। इस आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed