{"_id":"6664a0884c019b0fb10c130a","slug":"eight-passengers-traveled-by-air-on-saturday-champawat-news-c-229-1-shld1026-109059-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शनिवार को आठ यात्रियों ने किया हवाई सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शनिवार को आठ यात्रियों ने किया हवाई सफर
Sat, 08 Jun 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में हैली उड़ान यात्रा 27 दिनों बाद फिर से शुरू हो गई है। हवाई सेवा कंपनी हेरिटेज प्राइवेट लिमिटेड ने तकनीकी कारणों से सेवा को 10 मई से 20 जून तक स्थगित किया था। सात जून से हवाई सेवा फिर से शुरू हो गई है। जिले के लोगों के लिए उड़ान यात्रा के तहत 22 फरवरी से हल्द्वानी- चंपावत के बीच हवाई सफर शुरू किया गया था। लेकिन 10 मई से सेवा बंद थी। शनिवार को हेरिटेज एवीएशन के प्रभारी राहुल पवार ने बताया कि सुबह हल्द्वानी से चंपावत तक चार यात्रियोँ ने सफर किया। जबकि चंपावत से हल्द्वानी को भी चार यात्रियों ने हवाई सफर किया। उन्होंने बताया 20 जून तक हवाई सेवा एक शिफ्ट में चलेगी। बताया कि यात्रियों को सुबह के समय ही यात्रा करने का मौका मिलेगा। संवाद
विज्ञापन