{"_id":"5b2e8bc54f1c1bb51e8b76e7","slug":"eight-government-doctors-missing-in-champawat-for-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में वर्षों से लापता हैं आठ सरकारी डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में वर्षों से लापता हैं आठ सरकारी डॉक्टर
सतीश जोशी ‘सत्तू’ अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेजों
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। विशेषज्ञ चिकित्सकों और जरूरी उपकरणों के अभाव में यहां के सभी सरकारी अस्पताल मरीजों के लिए केवल रेफरल सेंटर ही साबित हो रहे हैं। ऐसे में जिले के विभिन्न अस्पतालों में नियुक्ति के बाद प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के आठ सरकारी डाक्टर कई सालों से गायब हैं। इनमें से दो सरकारी डॉक्टर तो 12 साल से लापता है। इन दोनों में एक डाक्टर सुशीला में वर्तमान में सुशीला तिवारी अस्पताल में तैनात बताया जा रहा है।
लंबे अरसे के बाद चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक डा. अर्चना श्रीवास्तव ने डॉक्टरों की गुमशुदगी को गंभीरता से लिया है तथा सीएमओ डॉ. एमएस बोहरा को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने सभी अनुपस्थित और लापता आठों डॉक्टरों के खिलाफ अंतिम नोटिस जारी किया है। नोटिस में अनुपस्थित डॉक्टरों से एक सप्ताह के भीतर अपने तैनाती स्थलों में ज्वाइन करने को कहा है। नोटिस में कहा गया है कि एक सप्ताह में योगदान न देने वाले डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। सीएमओ के अनुसार लंबे समय से अनुपस्थित इन डॉक्टरों ने दूसरे अस्पतालों में तैनाती पा ली है। इन डॉक्टरों को इससे पूर्व भी दो बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब अंतिम नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
ये डाक्टर हैं गायब
चिकित्सक अनुपस्थिति की तिथि तैनाती स्थल
डॉ. मनीष मिश्रा 06-09-2006 चल्थी अस्पताल
डॉ. सुधीर जोशी 01-03-2006 पुलहिंडोला अस्पताल
डॉ. बीके ओझा 07-05-2007 चंपावत अस्पताल
डॉ. वीएन सत्यवली 01-05-2008 चंपावत अस्पताल
डॉ. राहुल गौतम 15-02-2001 बाराकोट अस्पताल
डॉ. पवन कुमार 17-01-2011 टनकपुर अस्पताल
डॉ. निधि सिंघल 25-04-2015 चौड़ामेहता अस्पताल
डॉ. अभिलाष कोहली 07-07-2017 लोहाघाट अस्पताल
तैनाती चंपावत में सेवाएं दे रहे एसटीएच हल्द्वानी में
चंपावत। सीएचसी चंपावत से एक मई 2008 से लापता डॉ. वीएन सत्यवली वर्तमान में सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में सेवाएं दे रहे हैं। सीएमओ डॉ. एमएस बोहरा का कहना है कि डॉ. सत्यवली ने चंपावत में इस्तीफा दिए बिना ही मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन