फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Eight Dini Gaura Festival begins in Jindi Village

जिंडी गांव में आठ दिनी गौरा महोत्सव शुरू

Wed, 30 Aug 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 30 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Eight Dini Gaura Festival begins in Jindi Village
जिंडी में मां गौरा की प्रतिमा के साथ श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला
  चमदेवल क्षेत्र के जिंडी गांव में आठ दिवसीय मां गौरा देवी महोत्सव शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, ग्राम प्रधान मदन कलौनी, प्रकाश व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र पाटनी और ग्राम प्रधान प्रकाश ने संयुक्त रुप से महोत्सव का शुभारंभ किया। कल्याण चंद के संचालन में हुए महोत्सव के पहले दिन श्रद्धालुओं द्वारा मां गौरा देवी की प्रतिमा को चांदसू सेरान से झांकियों के साथ गौरा मंदिर तक लाया गया। 
विज्ञापन


झांकी में महिलाएं मांगलिक गीत गाकर प्राचीन परंपरा को कायम कर रही थी। प्रतिमा के मंदिर में पहुंचने के बाद पंडित रमेश चंद्र कलौनी ने विधिवत पूजा-अर्चना की और महिलाओं ने व्रत तोड़कर उसका उद्यापन किया। मान्यताओं के अनुसार महिलाओं ने अठोली का कार्यक्रम करते हुए फल-फूल, बिरुड़े का प्रसाद-ग्रहण किया। पुरुषों ने भी गौरा गायन, नृत्य करते हुए परंपरा को निभाया। महोत्सव में चंदी चंद, प्रताप चंद, लक्ष्मण  हयात राम, दीवानी राम, केदार चंद, शुक्र चंद, भुवन चंद, प्रहलाद राम, बसंती देवी, भूरी देवी, जानकी देवी आदि सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed