फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Eight ACs installed in hospital to protect patients from severe cold

Champawat News: कड़ाके की ठंड से रोगियों को बचाने के लिए अस्पताल में लगे आठ एसी

Tue, 09 Jan 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 09 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Eight ACs installed in hospital to protect patients from severe cold
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच अस्पतालों में भर्ती मरीजों की समस्या को लेकर पड़ताल की गई। मंगलवार को जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय और उप जिला अस्पताल लोहाघाट में संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने अस्पतालों में पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन






सुबह 10:30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की समस्याओं को लेकर जानकारी ली गई। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में उन्हें ठंड का सामना नहीं करना पड़ रहा है। हीटर लगाए गए हैं। नियमित रूप से हीटर काम करते हैं। दिन में मरीज कभी कभार धूप में भी बैठते हैं। अस्पताल में 13 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन






11:30 बजे टीम महिला चिकित्सालय पहुंची। यहां भर्ती गर्भवतियों के लिए ठंड से बचाव के लिए हीटर की व्यवस्था मिली। इधर मुख्यालय से 13 किमी दूर स्थित उप जिला अस्पताल लोहाघाट में आठ मरीज भर्ती मिले। यहां अस्पताल प्रबंधन की ओर से रोगियों और प्रसूताओं को ठंड से बचाने के लिए आठ एसी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






अस्पताल में भर्ती कौशल्या देवी, प्रेमनगर की पुष्पा बिष्ट, खूना बोरा की लक्ष्मी देवी, चौमेल के जगत सिंह, रेगड़ू की जानकी देवी, च्यूरानी की भागीरथी देवी और सरस्वती देवी ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। मरीज की तीमारदार गीता पांडेय, जानकी बिष्ट और पुष्पा देवी ने कहा कि एसी लगने से बड़ी राहत मिली है।






सिजेरियन ऑपरेशन के लिए करना होगा इंतजार



चंपावत। जिला अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के लिए मरीजों को इंतजार करना होगा। अस्पताल में तैनात गायनो डॉ. मंदाकिनी छह माह के मातृत्व अवकाश पर हैं। दूसरी डॉ. प्रियंका कांडपाल भी अवकाश पर चल रही हैं। उनके अवकाश पर होने के कारण सिजेरियन प्रसव बंद हैं। अस्पताल में एलएमओ सामान्य प्रसव करा रही हैं। पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि डॉ. प्रियंका की माता की तबीयत खराब हैं। वह एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टर उन्हें देखने गई हैं। वह एक-दो दिन में आ जाएंगी। उनके आने के बाद सिजेरियन ऑपरेशन अस्पताल में शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि सामान्य प्रसव कराए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed