फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Efforts started again to catch the attacking leopard

Champawat News: हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए फिर शुरू हुई कोशिश

Thu, 31 Aug 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 31 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Efforts started again to catch the attacking leopard
टनकपुर (चंपावत)। राह चलते दोपहिया वाहन सवारों पर तेंदुए के हमले की घटना के बाद वन विभाग ने एक बार फिर तेंदुए को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी है। अमरू बैंड के पास पिंजरा लगाने के साथ तेंदुए की निगरानी के लिए कैमरा ट्रैप भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर बुधवार को तेंदुए ने पहले नानकमत्ता निवासी बाइक सवार दंपती पर हमला किया। इस घटना के कुछ देर बाद ही तेंदुए ने बस्तिया के पास स्कूटी सवार पर हमला कर घायल कर दिया था। इससे पूर्व तेंदुआ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई महिला की जान ले चुका है। वहीं राह चलते कई दोपहिया वाहन सवारों पर भी तेंदुआ हमला कर चुका है।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले की लगातार हो रही घटना के बाद से वन विभाग उसे पकड़ने के प्रयास में जुटा है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। बुधवार की घटना के बाद चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज ने एक बार फिर हमलावार तेंदुए को पिंजरे में कैद करने की कोशिश शुरू कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि अमरू बैंड के पास पिंजरा और तेंदुए पर के मूवमेंट की निगरानी के लिए कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल सूखीढांग से बस्तिया तक कर्मचारियों की टीम को गश्त पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed