{"_id":"67bb67563b3b8a702e0ad1bf","slug":"effigy-parliamentary-affairs-minister-burnt-champawat-news-c-229-1-alm1003-120396-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका
Sun, 23 Feb 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नगर क्षेत्र के लोगों ने रविवार को काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि राज्य की विधानसभा के अंदर मंत्री ने पर्वतीय समाज के लिए अपमानजनक टिप्पणी कर लोगों पर तंज कसा है।
उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर मंत्री को तत्काल अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। कांग्रेस जनों और पर्वतीय समाज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंत्री अग्रवाल पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। यहां कांग्रेस प्रदेश सचिव विमला सजवाण, इंटक के प्रदेश सचिव बिनोद उप्रेती, देवेंद्र गुरुंग, बिजेंद्र कुमार, दिनेश उप्रेती, दिवाकर चंद, राहुल भंडारी, भुवन आदि रहे।