{"_id":"5d97819e8ebc3e93a76ffa64","slug":"education-tanakpur-news-hld359240617","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ अध्यक्ष ने पकड़ी आंदोलन की राह, पद से इस्तीफा सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ अध्यक्ष ने पकड़ी आंदोलन की राह, पद से इस्तीफा सौंपा
विज्ञापन
टनकपुर राजकीय महाविद्यालय परिसर में धरने पर बैठे छात्र संघ अध्यक्ष और अन्य छात्र नेता।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए प्रथम वर्ष में ऑन लाइन पंजीकृत छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिलने से नाराज छात्र संघ अध्यक्ष त्रिभुवन बेलवाल, उपाध्यक्ष नवल कुमार और छात्रा उपाध्यक्ष प्रिया पंत ने आंदोलन की राह पकड़ कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ प्रदर्शन किया।
छात्र संघ अध्यक्ष ने विवि और कॉलेज प्रशासन पर छात्रों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश को छात्र संघ अध्यक्ष पद से इस्तीफा सौंपा है।
छात्र नेताओं को कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही ऑन लाइन पंजीकरण करा चुके सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की मांग उठाई जाती रही है, लेकिन न तो विवि प्रशासन ने और न ही कॉलेज प्रशासन ने उनकी मांग पर अमल किया है। जिस कारण प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छात्र हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। धरना-प्रदर्शन के बीच छात्र संघ अध्यक्ष ने प्राचार्या को इस्तीफा थमाकर छात्र संघ अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की है।
प्राचार्या डा. जी प्रकाश का कहना है कि फिलहाल छात्र संघ अध्यक्ष के इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। विवि प्रशासन को उनकी मांग से अवगत कराया गया है। धरना-प्रदर्शन में पूर्व छात्र नेता और नगर पालिका सभासद दीपक बेलवाल समेत कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।