फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Education news in district.

Champawat News: चार शिक्षकों के भरोसे लुमती के 132 छात्र-छात्राओं का भविष्य

Mon, 07 Oct 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 07 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Education news in district.
पिथौरागढ़। जिले के दूरस्थ स्कूल राजकीय इंटर कॉलेज लुमती में प्रवक्ता में मात्र एक, एलटी संवर्ग में तीन शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षकों के अधिकतर पद रिक्त होने से 132 छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित हाे रहा है। अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से शीघ्र रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

धारचूला ब्लॉक का राजकीय इंटर कॉलेज लुमती लंबे समय से शिक्षकों की कमी का सामना कर रहा है। 12 स्वीकृत पदों के सापेक्ष आठ पदों पर शिक्षक की तैनाती नहीं हो पाई है। स्कूल में प्रवक्ता के पांच पद स्वीकृत पद होने के बाद भी राजनीतिक विज्ञान पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं है। इस स्कूल में कनिष्ठ सहायक सहित अनुसेवक के पदों पर भी तैनाती आज तक नहीं हो पाई है। एलटी संवर्ग में अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं। इससे मेतली, देवलेख, चामी, लौल, लुमती, घरूड़ी, मनकोट, खेतीखान, भटभटा और मल्ला लुमती के करीब 132 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान हयात सिंह ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज लुमती में छात्र संख्या बेहतर होने के बाद भी विभाग अनदेखी कर रहा है। शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अगर इस स्कूल में जल्द शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो आने वाले सत्र में छात्र संख्या घट जाएगी। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो, इसके लिए शिक्षकों की तैनाती जल्द करने की कोशिश हो रही है।
एचआर कोहली, सीईओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed