फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Education news in district.

Champawat News: आरटीई के तहत दो बार आवेदन, फिर भी नहीं बढ़ी संख्या

Sun, 08 Sep 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 08 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Education news in district.
चंपावत। जिले में आरटीई के तहत दो बार आवेदन प्रक्रिया पूरी की गई है। दाेनों बार में 342 बच्चों को आरटीई में प्रवेश दिया गया। इसमें आठ बच्चों ने किसी कारणवश इन कक्षाओं में प्रवेश नहीं लिया। अभी भी आरटीई के तहत 281 बच्चों को प्रवेश दिया जाना है।
विज्ञापन

वर्ष 2024-25 में आरटीई के बच्चों की संख्या कक्षा एक में 342 है। आरटीई के तहत निशुल्क पढ़ाई होने के बावजूद अभिभावकों की ओर से इस प्रक्रिया को जटिल समझकर आवेदन से दूरी बनाई जा रही है। इसके चलते वर्ष दर वर्ष आरटीई के बच्चों की संख्या लगातार घटती जा रही है। बीते चार वर्षों पर नजर करें तो यह संख्या घटी है। इस वर्ष भी 623 में से 342 बच्चों ने ही प्रवेश लिया है। अभी भी 281 बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश दिया जाना है। शिक्षा विभाग की मानें तो निजी विद्यालयों के करीबी वार्डों में बच्चों के नहीं मिलने से भी यह स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान जसवंत सिंह पोखरिया ने बताया कि आरटीई के तहत बच्चों का चयन राज्य सरकार की ओर से लॉटरी के माध्यम से किया जाता है। प्रत्येक वर्ष के आरटीई के बच्चों की सीटें पोर्टल में दर्ज होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed