फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Education news in district.

Champawat News: 276 अभ्यर्थियों ने दी राजकीय पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Fri, 07 Jun 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 07 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Education news in district.
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पॉलीटेक्निक में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा बोर्ड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें पंजीकृत 316 में से 276 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 40 परीक्षार्थी से अनुपस्थित रहे। राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ थुवाल ने बताया कि इंजीनियरिंग ई समूह के लिए सुबह की पाली में पंजीकृत 177 अभ्यर्थियों में से 151 ने परीक्षा दी जबकि 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में लेटरल इंट्री ए समूह के लिए पंजीकृत 28 अभ्यर्थियों में से 26 ने परीक्षा दी। दो अनुपस्थित रहे। फार्मेसी पी ग्रुप के लिए 111 पंजीकृत थे। 99 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 12 अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed