{"_id":"65d77f6618371c6c6a08569d","slug":"eco-park-will-be-gifted-in-tanakpur-and-banbasa-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102195-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर और बनबसा में मिलेगी इको पार्क की मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर और बनबसा में मिलेगी इको पार्क की मिलेगी सौगात
Thu, 22 Feb 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में जल्द ही लोगों को इको पार्क की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर प्रशासन की ओर से 16-16 एकड़ वन भूमि में अर्बन फाॅरेस्ट योजना के तहत इको पार्क का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इन पार्कों में योग, साइकिलिंग, मार्निंग वाॅक से बेहतर स्वास्थ्य होगा।
बता दें कि लंबे समय से जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में आबादी का घनत्व अधिक होने से बेहतर स्वास्थ्य के लिए इको पार्क की जरूरत महसूस की गई।उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि धाम प्रमुख पड़ाव क्षेत्र होने से अधिक गहमा गहमी रहती है। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर और बनबसा में एक एक अर्बन फाॅरेस्ट योजना के तहत इको पार्क की घोषणा की थी। टनकपुर के सालबनी और बनबसा के नगर पंचायत ऑफिस के समीप 16-16 हेक्टेयर वन भूमि का चयन किया गया है। इसके आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। संवाद